{"_id":"5ab94a2a4f1c1b344e8b47d6","slug":"bollywood-actor-varun-dhawan-and-anushka-sharma-shooting-for-his-film-sui-dhaga-in-muradnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरुण और अनुष्का शर्मा ने मोदीनगर से मेरठ तक रोडवेज बस में किया सफर, यात्री भी देख हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण और अनुष्का शर्मा ने मोदीनगर से मेरठ तक रोडवेज बस में किया सफर, यात्री भी देख हुए हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने मोदीनगर से मेरठ तक रोडवेज बस में सफर किया। इस दौरान यात्री उन्हें रोडवेज में देख हैरान रह गए। दरअसल, फिल्म सुई धागा की टीम सौंदा गांव पहुंच गई। शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक घंटों धूप में खड़े रहे। दोपहर बाद एक सीन की शूटिंग के दौरान दोनों सितारे निकले, तो प्रशंसकों को धक्का देकर खदेड़ा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
Sui Dhaga
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म सुई धागा की शूटिंग इन दिनों मोदीनगर-मुरादनगर में चल रही है। सोमवार को शूटिंग के लिए टीम निवाड़ी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव के सामने गंगनहर पुल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
यहां सुबह से ही दोनों सितारों को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण खासतौर से युवा एकत्रित हो गए। हालांकि शूटिंग के दौरान प्रशंसकों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। प्रशंसकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
रोडवेज बस में बैठे वरुण-अनुष्का
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोडवेज बस शहर की ओर जा रही थी। प्रोडक्शन की टीम ने बस को रोक लिया और वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के कई सीन इस बस में फिल्माए। गंगनहर पटरी से होते हुए मेरठ तक रोडवेज बस में बैठकर सीन शूट किया गया।
