फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of helper was found inside bus in a bloody condition

शिवा की कैसे हुई मौत?: बस के अंदर मिला शव... सिर से निकला खून सीढ़ियों से बहकर नीचे आ रहा था, सड़ने लगी थी लाश

Mon, 09 Jun 2025 06:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह 7.52 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को बताया गया कि यहां खड़े एक वाहन से खून बाहर आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक निजी टूरिस्ट बस 212 बस स्टैंड के पास खड़ी मिली। बस के अंदर जाकर तलाशी लेने पर एक व्यक्ति का शव मिला।

विज्ञापन
Body of helper was found inside bus in a bloody condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी में निजी बस के अंदर हेल्पर का शव लहुलूहान हालत में मिला है। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जीटीबी अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। शव बस की केबिन में बाईं ओर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला है। सिर से निकला खून सीढ़ियों से बहकर नीचे आ रहा था। ऐसे में अभी तक यह मामला फिसलकर गिरने के चलते मौत का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह 7.52 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को बताया गया कि यहां खड़े एक वाहन से खून बाहर आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक निजी टूरिस्ट बस 212 बस स्टैंड के पास खड़ी मिली। बस के अंदर जाकर तलाशी लेने पर एक व्यक्ति का शव मिला। शव के कुछ हिस्सों में सड़न जैसी स्थिति थी।

विज्ञापन

पता चला कि शव बस में हेल्पर का काम करने वाले शिवा की है। वह गामड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की धारा में एफआईआर दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सात घंटे तक युवती ने महिला से बनाए संबंध: नशा देकर ले गई होटल... अश्लील तस्वीरें लीं; गुजरात में हदें की पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed