फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman friend was accused of homosexual abuse In Ghaziabad

सात घंटे तक युवती ने महिला से बनाए संबंध: नशा देकर ले गई होटल... अश्लील तस्वीरें लीं; गुजरात में हदें की पार

Sun, 08 Jun 2025 06:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Jun 2025 06:20 PM IST
सार

आरोपी युवती फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण करती आ रही थी। आरोपी अब पीड़िता के पति को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने की धमकी दे रही है। एसीपी का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Woman friend was accused of homosexual abuse In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपनी दोस्त पर समलैंगिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने केस दर्ज कराया है कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से रेखा नाम की एक युवती से संपर्क हुआ था। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई थी, आरोप है कि एक दिन रेखा ने उसे होटल में बुलाया ओर नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाए। आरोपी के साथ एक अन्य लड़की भी थी। दोनों ने करीब 7 घंटे तक उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है रेखा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण करती आ रही थी। आरोपी रेखा अब पीड़िता के पति को उक्त सामग्री भेजने की धमकी दे रही है। एसीपी का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

युवती ने गुजरात में बंधक बनाकर महिला से समलैंगिक संबंध बनाए
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त 2024 को रेखा ने उसे एक पता भेजा और वहां पर उसको बुलाया। वह अपने परिवार को बिना कुछ बताए रेखा के बताए गए एड्रेस पर चली गई। इसके बाद आरोपी रेखा उसे गुजरात ले गई। जहां रेखा ने उसे बंधक बना लिया।

पीड़िता का आरोप है कि यहां भी उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो बनाए। इधर उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। इस बीच मौका पाकर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस गुजरात पहुंची और उसे रेखा के चंगुल से आजाद कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी रेखा ने गुजरात में एक कमरा किराए पर ले रखा था। जहां वह उसको प्रताड़ित करती थी और अप्राकृतिक संबंध बनाती थी। हर बार उसने कुकृत्य के वीडियो भी बनाए। महिला ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। 

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दूल्हा हुआ खून-खून: चीख-पुकार सुन अंदर पहुंचे परिजन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed