फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body of a young woman found in a bag at noida of Gautam Buddha Nagar

नोएडा में युवती की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 25 Apr 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 25 Apr 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
body of a young woman found in a bag at noida of Gautam Buddha Nagar
फाइल फोटो
बीच सड़क पर पड़े एक बोरे से खून बह रहा था। जब उसे खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस बोरे में ऐसा क्या था जिसे खुलते ही लोगों के होश उड़ गए...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा में युवती की हत्या कर उसका शव बोरे में बांधकर फेंकने का मामला सामने आया है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नोएडा के एफएनजी मार्ग पर सेक्टर-115 के पास फेंका गया है। थाना सेक्टर-49 पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को एफएनजी मार्ग पर सेक्टर-115 के पास बोरे में युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। आयु लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। 
विज्ञापन


गले में मंगलसूत्र होने से पता चल रहा है कि वह शादीशुदा है। हालांकि, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। युवती की पहचान करने के लिए जिले के सभी थानों और आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

body of a young woman found in a bag at noida of Gautam Buddha Nagar
थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि युवती देखने में निम्न आय वर्ग की प्रतीत हो रही हो। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती के शरीर पर चोट और बोरे में शव मिलने से साफ है कि उसकी हत्या हुई है। 

लिहाजा, हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बोरे में शव मिलने से आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed