फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of a man found near Dwarka Expressway in Gurugram

Gurugram: द्वारका एक्सप्रेसव की सर्विस लेन के पास मिला शख्स का शव, पिछले दो दिनों से घर नहीं था करतार

Sun, 15 Jun 2025 08:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Jun 2025 08:40 PM IST
सार

गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास करतार सिंह (64) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और मौत के कारणों की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Body of a man found near Dwarka Expressway in Gurugram
द्वारका एक्सप्रेसव के किनारे मिला व्यक्ति का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजघेड़ा थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसव की सर्विस लेन के पास से रविवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास जानकारी ली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान दौलताबाद गांव निवासी करतार सिंह (64) के रूप में हुई। पुलिस ने करतार सिंह के परिवार वालों का सूचना देकर मौके पर बुलाया और पहचान कराई। बजघेड़ा थाना से निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि करतार सिंह पिछले दो दिनों से घर नहीं गया था और परिवार वालों ने इसकी गुमशुदगी की सूचना भी नहीं दी थी। करतार सिंह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु होने के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed