Delhi News: क्लास में मॉनिटर बनाने के विवाद में नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच खूनी खेल, एक को चाकू मारा
परिजनों का कहना था कि आए दिन स्कूल के अंदर व बाहर झगड़ा होता रहता है, लेकिन स्कूल के टीचर कुछ नहीं करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कक्षा में मॉनिटर बनाए जाने को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि नौवीं कक्षा के छात्रों ने अपने क्लास के मॉनिटर को चाकू मार दिए। गंभीर हालत में 14 वर्षीय किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर सरकारी स्कूल के बाहर हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र परिवार के साथ मुकुंदपुर गांव में रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। कुछ दिनों पूर्व उसे अपनी क्लास का मॉनिटर बनाया गया था। इस बात से उसकी ही क्लास के कुछ दूसरे छात्र नाराज हो गए थे। पिछले सप्ताह उसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।
आरोप है कि शनिवार सुबह छात्र अपनी मां के साथ स्कूल पहुंचा। मां ने बेटे को स्कूल के बाहर छोड़ा और घर लौटने लगी। अभी वह घर नहीं पहुंची थी कि स्कूल के ही कुछ बच्चों ने उसे बताया कि कुछ लड़कों ने उनके बेटे को चाकू मार दिए हैं। छात्र की मां ने परिजनों को खबर दी और स्कूल पहुंची।
जब तक छात्र को अस्पताल ले जाया जा चुका था। खबर मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। घटना के बाद से अभिभावकों में खासा रोष है। परिजनों का कहना था कि आए दिन स्कूल के अंदर व बाहर झगड़ा होता रहता है, लेकिन स्कूल के टीचर कुछ नहीं करते हैं।