{"_id":"df19055fc58cdd608b613a8e453183fd","slug":"blast-in-delhi-university-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में धमाका, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में धमाका, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में शुक्रवार दोपहर एसी का कंप्रेशर फटने से मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि डीयू के चार कर्मचारियों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर बनी हुई है। साउथ कैंपस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तुर्कमान गेट निवासी शकील (25) अपने साथी सिकंदर (24) के साथ साउथ कैंपस के बायोटेक विभाग की चौथी मंजिल की छत पर लगे एसी को ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान करीब तीन बजे कंप्रेशर फट गया। इसकी चपेट में शकील, सिकंदर और डीयू की कर्मचारी ऊषा, अंजली, सिंपल और रुपेश आ गए। धमाके से चौथी मंजिल पर स्थित खिड़कियों केशीशे टूट गए।
विज्ञापन
सभी को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिकंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।
ऊषा, अंजली, सिंपल और रुपेश को प्राथमिक उपचार केबाद ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। डीयू रजिस्टार अल्का शर्मा ने एक प्रेस बयान जारी कर मैकेनिक की मौत पर खेद व्यक्त किया।