फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   black money in election: no one stake in 1.66 crore

चुनावों में काला धन: करोड़ों रुपये का नहीं है कोई दावेदार

Sat, 05 Apr 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
black money in election: no one stake in 1.66 crore

चुनाव आयोग की लाख कोशिश के बाद भी चुनावों में कालेधन का प्रयोग जारी है। इसका हालिया सबूत है बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा जब्त किए गए 1.66 करोड़ रुपये। जिसका चुनाव बीतने के चार महीने बाद भी कोई दावेदार उन्हें लेने नहीं आया है।

विज्ञापन


यह रुपये अभी भी अलग-अलग विभागों के कोषों में जमा है। लोकसभा चुनाव में यह कम तो हुआ लेकिन बंद नहीं हुआ है। दिल्ली की सात सीटों पर चल रहे चुनाव प्रचार में अभी तक अलग-अलग इलाकों से कुल 30 लाख रुपये से अधिक जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


चुनाव में काले धन का प्रयोग रोकने केलिए चुनाव आयोग अपनी टीमों के अलावा आयकर विभाग, बैंक की भी मदद लेता है। इस दौरान बैंकों के खातों पर भी नजर रहती है। जिसमें अचानक से लेनदेन बढ़ जाता है। चुनाव प्रचार में फिलहाल दस लाख से ज्यादा रुपये लेकर चलने वालों पर नजर रख रही है। अगर कोई लेकर चलता है तो उसे उसका सोर्स बताना पड़ता है। अगर  वह नहीं बता पाता है तो उसपर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जब्त किए गए पैसे अगर 10 लाख से ज्यादा है तो वह आयकर विभाग के पास जमा होते है। अगर उससे कम है तो दिल्ली पुलिस कोर्ट पेश कर उसे जब्त कर लेती है। वापस लेने के लिए दावेदार को कोर्ट जाना पड़ता है। चुनाव आयोग की स्वीकृति ली जाती है लेकिन अभी तक दिल्ली विधानसभा में जब्त रुपयों का दावेदारी पेश करने वाला कोई नहीं आया है।

दावेदारी करने वालों को उस पैसे का पूरी सोर्स बताना पडे़गा। उससे संबंधित दस्तावेज भी दिखाना पड़ता है। ज्वाइंट सीईओ राजेश गोयल के मुताबिक कालेधन के प्रयोग को रोकने के लिए चुनाव के दौरान सभी कैश के लेन देन पर चुनाव आयोग की नजर रहती है। कैश कोई कितना भी लेकर हमें उससे आपत्ति नहीं है।


लेकिन उसके पास उस कैश कहा से आया कहां जा रहा है उसकी जानकारी दस्तावेज के रुप में उपलब्ध होना चाहिए। दावेदार अगर वह पेश नहीं कर पाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed