फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bk hospital has no figures about cancer patients

नामी हॉस्पिटल के पास नहीं है मरीजों का आंकड़ा

Sat, 10 May 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 May 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
bk hospital has no figures about cancer patients

फरीदाबाद के बीके अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते कैंसर पीड़ितों को रोहतक तक मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से अस्पताल प्रबंधन को 100 फ्री बस पास तो भेजे गए हैं, लेकिन अस्पताल के पास कैंसर पीड़ितों का कोई आंकड़ा ही नहीं है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जिले में एक भी कैंसर पीड़ित नहीं है, जबकि शहर की ही एक निजी संस्था का दावा है कि यहां इसके करीब 1,500 मरीज हैं।

गौरतलब है कि कैंसर पीड़ितों के लिए फ्री बस सेवा योजना दिसंबर-2013 में बनी थी। इसके तहत पीड़ितों को रोहतक तक फ्री बस सेवा मिलेगी।

इसके लिए उन्हें फ्री बस पास एवं एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि कैंसर पीड़ितों की जानकारी के लिए सर्वे कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed