{"_id":"2f2499aef84aadbdc37beac5118f8b85","slug":"bjp-writes-to-governor-on-leaders-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के पास पहुंचा बीजेपी नेताओं पर हमले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के पास पहुंचा बीजेपी नेताओं पर हमले का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता अनिल विज ने प्रदेश के राज्यपाल से गुड़गांव में भाजपा नेताओं पर हमला कर उन्हें जख्मी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है कि भाजपा नेताओं पर हमले के सप्ताहभर बाद भी पुलिस सभी दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अभी तक तीन आरोपी ही गिरफ्तार किए गए हैं। अनिल विज ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई को नाकाफी बताया है।
विज्ञापन
बता दें कि 16 अप्रैल की रात आठ-दस बदमाशों ने सुभाष नगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामसिंह गुप्ता के मकान का लोहे का गेट तोड़कर उनपर और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। हमले की सूचना पाकर जब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल अपने दो-तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे तो उन्हें भी घायल कर दिया गया। राम सिंह गुप्ता के बयान पर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।