{"_id":"4f0d01711fc996fab021398e9e969616","slug":"bjp-will-win-these-seats-amit-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी: अमित शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। अमित शाह शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में दलित सम्मेलन का संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद उदित राज ने की। इस मौके पर विजय गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अमित शाह ने माना कि भाजपा अभी तक दिल्ली की आरक्षित सीटों पर अच्छा प्रदर्शंन नहीं कर सकी है। इस चुनाव से पहले 12 सुरक्षित सीटों में से हमने बहुत कम सीटों पर विजय पाई है।
विज्ञापन
लेकिन जिस तरह से सम्मलेन को दलित समाज ने समर्थन दिया है। उससे साफ लग रहा है कि भाजपा इस बार सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
वहीं, उदित राज ने कहा कि दलित समाज के लिए दूसरे दल सिर्फ दिखावा करते रहे हैं। पिछले 16 सालों से दलितों की हालत बद से बदतर हो गई है।
लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1900 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया। यह बहुत बड़ा कदम रहा। इन इलाकों में ज्यादातर दलित, गरीब, अल्पसंख्यक ही रहते हैं।
विज्ञापन