फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP to deceive the day-night difference: Abhay Chautala

भाजपा की कथनी-करनी में दिन-रात का अंतर: अभय चौटाला

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP to deceive the day-night difference: Abhay Chautala
अभय चौटाला - फोटो : ‌file photo

इनेलो के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। आज प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा ने प्रदेश में आपसी भाईचारे को खराब किया। सरकार ने लैब टेक्नीशियनों को स्थायी करने की बात कही थी अब उन्हें निलंबित कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डींगरहेड़ी के दोहरे हत्याकांड और गैंगरेप की गंभीर घटना को मामूली बता रहे हैं। जोकि बहुत शर्मनाक है। इससे सरकार का दोगला चेहरा उजागर होता है। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस की तुलना नागनाथ-सांपनाथ से की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने यह बातें बृहस्पतिवार को गुड़गांव में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इनेलो देवीलाल के 103वें जन्मदिवस व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वी जयंती को सद्भावना सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। 

25 को इनेलो द्वारा करनाल के सेक्टर-33 में आयोजित सद्भावना सम्मान दिवस रैली अपनी ही रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के मंत्री अनिल विज अधिकारियों को सस्पेंड कर अखबार की सुर्खियों में रहना चाहते हैं। 

मगर सस्पेंड अधिकारी 24 घंटे में ही बहाल हो जाते हैं। चौटाला ने कहा कि भाजपा को आगाह किया कि वह इंडियन नेशनल लोकदल को तोड़ने की कोशिश ना करें। 

अगर वह ऐसा करने की कोशिश भी करेगी तो खुद भी कहीं की नहीं बचेगी। विभिन्न मुददों के सहारे सत्ता में आई भाजपा ने प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। दो साल बीत जाने के बाद भी कोई चुनावी घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज सरकार सभी विभागों को ऑनलाइन करने की बात करती है मगर प्रदेश का किसान जिसको कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है वह कहां से अपनी फसल का मोलभाव करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed