फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Teerth Yatra: This BJP leader is providing free pilgrimage to the public

BJP Teerth Yatra: पूर्वी दिल्ली को मिला नया 'श्रवण कुमार', जनता को मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रहा ये भाजपा नेता

Fri, 27 Oct 2023 08:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी से दो बसें मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना करने के अवसर पर विष्णु मित्तल ने कहा कि वे इसे एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह नहीं देखते। जनता में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी और अन्य निजी कारणों से वे तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते...

विज्ञापन
BJP Teerth Yatra: This BJP leader is providing free pilgrimage to the public
BJP Teerth Yatra - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनता को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराकर लोकप्रिय होने की कोशिश कई राज्य सरकारें करती रहीं हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक जनता को विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। तीर्थ यात्रा कराने की इस मुहिम में कई नेता स्वतंत्र स्तर पर भी जुट गए हैं। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ऐसे ही एक नेता हैं, जो अपने क्षेत्र की जनता को अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा करा रहे हैं। इस यात्रा में आने-जाने के खर्च से लेकर रुकने और भोजन का खर्च भी नेता के एनजीओ 'आओ साथ चलें' के द्वारा ही वहन किया जा रहा है। अब तक लगभग 15000 तीर्थ यात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। स्थानीय लोग उन्हें आधुनिक 'श्रवण कुमार' कहने लगे हैं।  

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी से दो बसें मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना करने के अवसर पर विष्णु मित्तल ने कहा कि वे इसे एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह नहीं देखते। जनता में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी और अन्य निजी कारणों से वे तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। वे ऐसे लोगों को तीर्थ यात्रा कराकर संतुष्टि का अनुभव करते हैं।

विज्ञापन

तीर्थ यात्रा कराने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं के संपर्क के द्वारा नाम आते हैं और उनकी संख्या को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जाती है। मथुरा, वृंदावन के साथ-साथ माता वैष्णो देवी धाम तक की यात्रा लोगों को कराई जा रही है। पिछले छह महीने से वे यह अभियान चला रहे हैं, जिसे आगे भी चालू रखने का विचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed