भाजपा का आप पर आरोप, दूसरों के काम की टोपी पहनना दिल्ली सरकार का चरित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी पर रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग पर भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आड़े हाथ लिया है। पार्टी ने कहा कि यह चुनाव दिल्ली विधानसभा का है, एमसीडी का नहीं। जनता को जवाब सिसोदिया को देना है कि दिल्ली के विकास के लिए क्या किया। भाजपा ने कहा कि आप सरकार का चरित्र है कि काम करे कोई, टोपी पहने कोई।
प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली एमसीडी के बारे में उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। तीनों एमसीडी को 4 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष दिल्ली सरकार ने नहीं देकर गला घोटने की कोशिश की है। पांच साल के शासन में जनता की सुविधाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने एमसीडी को नहीं दिए। दिल्ली की जनता ने इस सरकार के पापों का जवाब आरोप पत्र से मांगा है।
सभी आरोप इस ओर इंगित करते हैं कि दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आप के मुखिया देशद्रोही नारे लगाने वालों का साथ देने वाले व्यक्ति हैं। 26 जनवरी की परेड रोकने तक का दुस्साहसी दावा करने वालों में से हैं। एमसीडी की मदद तो की ही नहीं, बल्कि उसने जो अच्छा काम किया, उसका श्रेय लेने के लिए झूठे प्रचार-प्रसार में पैसे बर्बाद किए। एमसीडी के कदमों के कारण दिल्ली में डेंगू कम हुआ, लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। भाजपा मांग करती है कि आरोप पत्र के उत्तर दो। इस पर चर्चा कोे इधर-उधर मत भटकाओ।
तालकटोरा स्टेडियम में गरजेंगे ये नेता
वहीं, तालकटोरा स्टेडियम में सोमवार को होने वाले व्यापारी सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री पीयूष गोयल, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी संबोधित करेंगे।
राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो व्यापारियों के हित में काम करने के लिए समर्पित है। मोदी सरकार ने छोड़े-बड़ें व्यापारियों के हित में कई अहम फैसले किए।