फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP starts campaigning for Delhi assembly election

रामलीला मैदान में पूरी सेना के साथ उतरेंगे मोदी

Thu, 01 Jan 2015 11:31 AM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
BJP starts campaigning for Delhi assembly election

दिल्ली में भाजपा दमदार चुनाव अभियान शुरू करने की तैयारी में है। रामलीला मैदान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह की धमक होगी तो तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के मुख्यमंत्री का सम्मान मंच पर होगा।

विज्ञापन


ये सीधे जनता से मुखातिब होकर अपने-अपने राज्यों से जुड़े वोटर्स से दिल्ली में बहुमत वाली सरकार के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही मोदी इस दौरान जनता से सीधे बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पहली बार पच्चीस सीट लेकर गदगद भाजपा नेता वहां के विधायक दल नेता को भी मंच पर उतारेंगे। दिल्ली भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रैली में इन चारों राज्यों के नेताओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और क्या-क्या करेंगे मोदी

BJP starts campaigning for Delhi assembly election

पार्टी प्रभारी ने बताया कि पन्ना प्रमुख 1-7 जनवरी के बीच सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। जहां इन चार राज्यों के नेताओं का मंच पर स्वागत होगा, वहीं दिल्ली का न्योता भी कह सकते हैं।

चार जगह की सफलता मिली और अब दिल्ली की बारी है थीम पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहु राज्य निवासी वाली दिल्ली में इन राज्यों के मतदाता अपने राज्य के मुख्यमंत्री की अपील से प्रभावित होंगे और भाजपा के साथ जुड़ेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली की बारी है थीम पर आगे बढ़ेंगे। जहां 2014 भाजपा के लिए स्वर्णिम रहा, वहीं 2015 और अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed