फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP says States not implementing CAA are anti Dalit exploited social

सीएए लागू नहीं करने वाले राज्य दलित-शोषित समाज विरोधी : भाजपा

Fri, 03 Jan 2020 10:45 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP says States not implementing CAA are anti Dalit exploited social
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
समाज सुधारक एवं मराठी कवयित्री सावित्री बाई फुले की जयंती पर दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गौरव खारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिविक सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव सह प्रभारी नित्यानंद राय, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सत्ता से अराजक केजरीवाल सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लागू न करने वाले राज्य दलित शोषित व पिछड़े समाज के विरोधी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय है। ओबीसी समाज से आने वाले लोगों का योगदान देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने इस वर्ग को आगे लाने के लिए अलग ओबीसी बोर्ड की स्थापना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने कहा कि ओबीसी समाज के लोग जब तक अपने आप को ओबीसी कहलाने में शर्म करते रहेंगे तब तक समाज का आगे बढ़ पाना मुश्किल है। इसलिए गर्व के साथ हमें कहना चाहिए की हम पिछड़े है। गौरव खारी ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करके हम सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक समानता ला सकते है। हम सभी को मिलकर नागरिकता संशोधन कानून पर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने का काम करना चाहिए। 


मुफ्त सेवाएं देकर केजरीवाल दिल्ली वासियों को कर रहे हैं गुमराह : मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार मुफ्त सेवाएं देने की घोषणा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 56 माह बाद केजरीवाल को जनता की याद कैसे आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed