फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's get the fight hard from AAP strategy.

AAP की चुनावी रणनीति से BJP को मिल रही कड़ी टक्कर

Fri, 06 Feb 2015 08:21 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's get the fight hard from AAP strategy.

दिल्ली चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी (आप) ने बेहद सधे अंदाज में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया। पार्टी ने बड़ी रैली करने से परहेज किया। इसकी जगह विधानसभा के स्तर पर जनसभाएं कीं।

विज्ञापन


पार्टी के स्टार कैंपेनर अरविंद केजरीवाल रहे, जबकि सांसद भगवंत मान और कुमार विश्वास ने भी बड़े पैमाने पर सभाएं कीं। यही वजह है कि आज भाजपा से सीधे टक्कर में है।

विज्ञापन


प्रचार अभियान के मुख्य रणनीतिकार आशीष तलवार के मुताबिक, हमारा अभियान एक दिसंबर से शुरू हुआ था। हमारी रणनीति रही कि केजरीवाल समेत सभी बड़े प्रचारक आम मतदाताओं से सीधा संवाद सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 विधानसभाओं में अरविंद ने की 110 जनसभाएं

BJP's get the fight hard from AAP strategy.

इसी रणनीति के तहत अरविंद ने 70 विधानसभाओं 110 जनसभाएं कीं, जबकि  दिल्ली में फंड रेजिंग के 30 से ज्यादा लंच और डिनर के कार्यक्रमों में शिरकत की। पार्टी का मानना है कि केजरीवाल दस लाख से ज्यादा मतदाताओं के बीच गए। साथ ही वह हर वार्ड में प्रोजेक्टर के जरिए भी लोगों तक पहुंचे। वहीं, भगवंत सिंह मान ने 118 जनसभाएं और रोड शो किया।


मैदान में उतरने के बाद कुमार विश्वास की बड़ी मांग रही। विश्वास ने 60 से ज्यादा सभाएं कीं। इनके अलावा संजय सिंह, आशुतोष, योगेंद्र यादव, आशीष खेतान, दिलीप पांडेय, प्रशांत भूषण समेत दूसरे बड़े नेताओं ने 600 से ज्यादा जनसभाएं कीं।

दूसरी तरफ आप की बॉलीवुड टीम भी दिल्ली में सक्रिय रही। विशाल डडलानी, रघुराम, गुलपनाग, जसराज सिंह जस्सी, अयूब खान और स्मिता बंसल समेत दूसरी नामचीन हस्तियों ने अपने अंदाज में प्रचार किया। इनका प्ले फॉर चेंज और डांस फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहा। दोनों कार्यक्रमों के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं तक अपना संदेश पहुंचाने में आप कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed