फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP releases 2 candidates for lok sabha election 2019 Gautam Gambhir and Meenakashi Lekhi

राजनीतिक पारी की ओपनिंग करेंगे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 23 Apr 2019 12:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP releases 2 candidates for lok sabha election 2019 Gautam Gambhir and Meenakashi Lekhi

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और वर्तमान सांसद पर भरोसा जताया है। सोमवार देर रात पार्टी की चयन समिति ने दिल्ली की दो और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

विज्ञापन


नई दिल्ली से वर्तमान भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और पूर्वी दिल्ली सीट से क्रिकेटर गौतम गंभीर टिकट दिया। बुधवार को दोनों ही उम्मीदवार अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो और नामांकन करेंगे। हालांकि इस बीच चयन समिति ने दिल्ली की एक सीट को लेकर अभी फैसला नहीं सुनाया है।
विज्ञापन


 उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर वर्तमान में भाजपा सांसद डॉ. उदित राज हैं, लेकिन पहली सूची में नाम न होने के कारण सोमवार को डॉ. उदित राज ने पार्टी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की हैं। सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। उधर डॉ. उदित राज ने भी चेतावनी दी है कि अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक पारी की ओपनिंग करेंगे गंभीर

हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहने के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थामा ही था कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राजनीतिक पारी खेलने के लिए चुनावी पिच तैयार कर दी।


गौतम गंभीर पहली बार बुधवार को नामांकन के साथ सियासी पारी की ओपनिंग करने जा रहे हैं। क्रिकेट जगत में कई अहम रिकॉर्ड बनाने वाले गौतम गंभीर के पास उनके प्रशंसकों की तादाद ही उनकी बड़ी चुनावी मजबूती बनकर उभर सकती है। 2008 में भारत सरकार इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुकी है।

37 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के सामने कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली और आप की आतिशी हैं। इसी के साथ ही राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली की कुछ सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है इनमें से एक सीट है पूर्वी दिल्ली। 

माकन-लेखी के बीच दिखेगा चुनावी रण

51 वर्षीय मीनाक्षी लेखी पेशे से एक वकील भी हैं। साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी को मौका मिला और करीब 2.7 लाख वोट के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की थी। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और नई दिल्ली से दो बार के सांसद रहे अजय माकन को हराया था।

सांसद बनने के एक साल के भीतर मीनाक्षी लेखी कुल सांसद निधि का 50 फीसदी यानी ढाई करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर चुकी थीं, जोकि दिल्ली के अन्य सांसदों की तुलना में सर्वाधिक था। इनके ससुर प्राणनाथ लेखी और पति अमन लेखी देश के नामचीन वकीलों में हैं।



हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानि की शिकायत दायर करने पर मीनाक्षी लेखी सियासी चर्चाओं में भी रहीं। सदन में भी इनकी करीब 95 फीसदी हाजिरी पांच वर्षों के दौरान देखने को मिली है। अब नई दिल्ली से दोबारा पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है। दिलचस्प है कि इस बार भी कांग्रेस से उनके सामने अजय माकन चुनावी रण में होंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed