{"_id":"5e403c3c8ebc3ee5aa279899","slug":"bjp-rejects-exit-poll-said-it-will-win-48-out-of-70-seats-in-delhi-elections-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने नकारा एग्जिट पोल, दावा- 48 सीटों पर लहराएंगे परचम, ईवीएम पर है पूरा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने नकारा एग्जिट पोल, दावा- 48 सीटों पर लहराएंगे परचम, ईवीएम पर है पूरा विश्वास
Mon, 10 Feb 2020 10:43 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। भाजपा का दावा है कि दिल्ली में 48 सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। भाजपा ने बादली, रिठाला, बवाना, नरेला, तिमारपुर, नागलोई जाट, रोहिणी, आदर्श नगर समेत कई सीटों पर जीत का दावा किया है। मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने 70 विधानसभा सीटों का 70 ट्वीट कर संभावित नतीजा जारी किया।
नीलकांत का मानना है कि सड़क, गंदा पानी, पार्क के साथ सीवर, सीसीटीवी, विकास जैसी समस्या से निजात के लिए जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलौत की सीट पर भी भाजपा ने अपना दावा ठोका है। पार्टी ने वीवीआईपी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भी जीत का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दावा किया कि मतगणना वाले दिन सभी एग्जिट पोल धराशायी हो जाएंगे। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर भाजपा को विश्वास हैं।

इन सीटों पर जीत का किया दावा
भाजपा ने जिन सीटों पर जीत का दावा किया है। वह है नागलोई जाट, रोहिणी, नरेला, बुराड़ी, बवाना, शालीमार बाग, शकुरबस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, तिमारपुर, आदर्श नगर, बादली, रिठाला, सदर बाजार, चांदनी चौक, करोल बाग, पटेल नगर, उत्तम नगर, मटियाला, बिजवासन, पालम, दिल्ली कैंट, राजेंद्र नगर, जंगपुरा, मालवीय नगर, मोती नगर, राजौरी गार्डेन, हरी नगर, आरके पुरम, महरौली, छत्तरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, गांधी नगर, शाहरदरा, रोहताश नगर, घोंडा, मुस्तफाबाद, करावल नगर, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर और कृष्णा नगर।