{"_id":"6998585bcac0e6604b0cdddc","slug":"bjp-protests-outside-rahul-gandhi-residence-protesting-demonstration-at-ai-summit-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, AI समिट में 'शर्टलेस' हंगामे के खिलाफ कर रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, AI समिट में 'शर्टलेस' हंगामे के खिलाफ कर रहे विरोध
Fri, 20 Feb 2026 06:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:32 PM IST
सार
BJP Protest: भाजपा युवा मोर्चा ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ राहुल गांधी के आवास के निकट प्रदर्शन किया। जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने किए विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुनहरी बाग रोड स्थित आवास के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रोहित चहल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल स्वयं, बल्कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी देशविरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के मंच पर यूथ कांग्रेस के विरोध ने राष्ट्रीय गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उनके अनुसार, भारत का युवा वर्ग तकनीक, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है, जबकि कांग्रेस सनसनी और विवाद की राजनीति में उलझी हुई है।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और यूथ कांग्रेस से देशहित के मुद्दों पर जिम्मेदार रवैया अपनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत विश्व मंच पर तेजी से उभरती तकनीकी शक्ति बन रहा है और ऐसे समय में नकारात्मक राजनीति से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।
उधर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी के आवास से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया, जिससे किसी भी संभावित टकराव की स्थिति न बने।
उधर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी के आवास से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया, जिससे किसी भी संभावित टकराव की स्थिति न बने।