फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP Manoj Tiwari asks for immediate action against protestors near India Gate against kisan bill

इंडिया गेट के समीप आगजनी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मनोज तिवारी

Tue, 29 Sep 2020 08:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Sep 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari asks for immediate action against protestors near India Gate against kisan bill
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इंडिया गेट के समीप ट्रैक्टर जलाने की निंदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की है। तिवारी ने इस तरह की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कारवाई करने की भी मांग की है। उनका आरोप है कि अराजकता की पटकथा लिखकर विपक्षी पार्टी तबाही का प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली और देश का माहौल खराब किया जा रहा है। किसानों को मोहरा बनाकर राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर आगजनी साजिश की गंभीरता को बताने के लिए काफी है। 
विज्ञापन


मनोज तिवारी का आरोप है कि कांग्रेस जलाने में माहिर रही है। सिख दंगा में भी बहुत कुछ जलाया है। किसानों को भी कांग्रेस जलाती रही है। जलाने की नीति से कांग्रेस बाज आए। यह किसानों का आंदोलन नहीं है। आंदोलन कर रहे कांग्रेसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी के मुताबिक, वह ट्रक में ट्रैक्टर लेकर आए थे। पंजाब पुलिस के भी दो-तीन कांस्टेबल मौके पर दिखाई पड़े हैं। पंजाब पुलिस की सुरक्षा में जलाना अपने आप में ठीक नहीं है।


इस मामले में प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने पुलिस उपायुक्त को लिखित रूप से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत की है। बख्शी ने अपनी शिकायत में कहा कि कथित रूप से खुद को कांग्रेसी बताने वाले प्रदर्शनकारियों ने जिस तरह से ट्रैक्टर को राजपथ पर जलाया है, वह ना केवल निंदनीय है बल्कि वह देश के किसानों व अन्य लोगों को भ्रम में डालकर दंगा कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed