{"_id":"26a911259ab1df03fe7e315efca959f5","slug":"bjp-mla-jagdish-mukhi-files-nomination-for-delhi-assembly-speaker-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के जगदीश मुखी ने स्पीकर पद का नामांकन भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के जगदीश मुखी ने स्पीकर पद का नामांकन भरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी विधायक जगदीश मुखी ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा है। स्पीकर पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
मुखी ने बताया कि पार्टी ने स्पीकर के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाया और मेरा नाम आगे किया। इस कारण आज मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है। स्पीकर पद का चुनाव विधानसभा में विश्वास मत के अगले दिन होगा।
विज्ञापन
आप ने अपने विधायक एमएस धीर को स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले बीजेपी के जगदीश मुखी और जेडीयू के एकमात्र विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली विधानसभा में प्रो-टेम स्पीकर बनने का सुझाव खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
इस कारण कांग्रेस के मतीन अहमद को प्रो-टेम स्पीकर बनाया गया जिन्होंने बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलवाई थी।
प्रो-टेम स्पीकर वह पद होता है जो विधायकों को शपथ दिलवाने से लेकर विधानसभा में तब तक काम करता है जब तक स्पीकर का चुनाव ना हो जाए।
70 सदस्यों वाले दिल्ली विधानसभा में आप के पास 28 विधायक हैं और उन्हें कांग्रेस के 8 विधायकों का बाहर से समर्थन मिला हुआ है।