फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp makes election plan for delhi in monthly meeting

दिल्ली में तैयार है भाजपा का 'इलेक्शन प्लान'

Sun, 03 Aug 2014 12:50 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
bjp makes election plan for delhi in monthly meeting

दिल्ली प्रदेश भाजपा की मासिक बैठक शनिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई। बैठक में यह तय किया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवा नेतृत्व पार्टी के प्रचार को और तेज करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही आरडब्ल्यूए से पार्टी के नेता जुड़ेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही आम आदमी की समस्याओं से सरकार को अवगत कराएंगे।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि दिल्ली में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी का युवा नेतृत्व सकारात्मक उपलब्धता के दौर में ले जा रहा है।

विज्ञापन

'जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा'

bjp makes election plan for delhi in monthly meeting

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अपने कार्यकाल की पहली मासिक बैठक में कहा कि पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी। संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने जिलों के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से जनता के प्रति संवेदनशील बने रहने को कहा।

वहीं सांसद मीनाक्षी लेखी ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की चर्चा की। सांसद डॉ. उदित राज ने सामाजिक समरसता और बदलते परिदृश्य में भाजपा के महत्व पर जानकारी दी। सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली देहात की समस्याओं और उनके समाधान की बात उठाई।

मनोज तिवारी ने पूर्वांचल के लोगों के दिल्ली के विकास में योगदान की बात कही। जबकि सांसद महेश गिरी और रमेश विधूड़ी ने पार्टी के कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर तीनों एमसीडी के मेयर ने अपनी कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और आगामी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

CAG रिपोर्ट पर भाजपा ने जताई चिंता

bjp makes election plan for delhi in monthly meeting

पार्टी के वरिष्ठ विधायक साहब सिंह चौहान ने इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें केंद्र सरकार की सबके विकास को ध्यान में रखकर पेश बजट की सराहना की गई।

बैठक में सीएजी रिपोर्ट को आधार बनाकर वित्तीय धांधलियों पर गंभीर चिंता प्रकट की गई। प्रस्ताव का अनुमोदन विधायक सुभाष सचदेवा व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी ने किया।

बैठक के अंत में शोक प्रस्ताव पारित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और आचार्य गिरीराज किशोर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed