फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Brahm Singh Tanwar joins AAP

'AAP का मिशन': तीन बार के BJP विधायक आप में हुए शामिल, केजरीवाल बोले- दिल्ली में एक बड़ा चेहरा हैं ब्रह्म सिंह

Thu, 31 Oct 2024 12:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व नेता ब्रह्म सिंह तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
BJP leader Brahm Singh Tanwar joins AAP
पूर्व भाजाप नेता ब्रह्म सिंह तंवर आप में शामिल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

विज्ञापन

 
ब्रह्म सिंह तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया और तंवर के आप में शामिल होने पर स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


तीन बार के भाजपा विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर के आप पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। 

आगे कहा कि आज बीजेपी के बड़े नेता और तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर जी अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सिंह तंवर जी के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed