फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is fudging pollution data: AAP

प्रदूषण के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि आईएसबीटी स्थित प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन पर दिन रात पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि हवा में मौजूद धूल बैठ जाए और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर कम दिखे।


भारद्वाज ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि जैसे ही लोग कैमरे लेकर पहुंचे, ट्रकों को वहां से भगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को प्रदूषण कम करने से नहीं, बल्कि आंकड़े घटाकर दिखाने से मतलब है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के पॉल्यूशन कंट्रोल मॉडल का मतलब है कि हवा को प्रदूषित करो, डेटा कम दिखाओ, सच पर पानी और झूठ पर मेकअप करो। पार्टी ने कहा कि इस तरह के फर्जीवाडे़ से दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed