फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp delhi chief harshvardhan attacks on arvind kejriwal

हर तरफ से घिरे केजरीवाल, दो तरफा चुनावी टेंश्ान!

Wed, 16 Apr 2014 10:22 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
bjp delhi chief harshvardhan attacks on arvind kejriwal

लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में व्यस्त आम आदमी पार्टी के नेताओं पर विरोधियों ने एक के बाद एक निशाने लगाए हैं।

विज्ञापन


49 दिनों तक दिल्ली में शासन करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक सभी के निशाने पर हैं। एक ओर जहां बनारस संसदीय सीट पर केजरीवाल के विरोध में पोस्टर वार छिड़ा हुआ है तो वहीं दिल्ली में भी विरोधी खेमा उन्हें घेरे हुए है।

लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की पूरी उम्मीद है ऐसे में चुनावी व्यस्तता के बीच अपना गढ़ बचाने की जद्दोजहद AAP को करनी होगी।

'सरकार नहीं चला सकते केजरीवाल'

bjp delhi chief harshvardhan attacks on arvind kejriwal

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और चांदनी चौक लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी को धरना पार्टी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विदेशी शक्तियों के इशारों पर भारत को अस्थिर करना चाहती है। सरकार चलाना अरविंद केजरीवाल के बस की बात नहीं हैं। उन्हें सत्याग्रह में अपना समय व्यतीत करना चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से धोखा किया है। वे सरकार नहीं चला पाए। इसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी के लिए मुख्तार से समझौता'

bjp delhi chief harshvardhan attacks on arvind kejriwal

हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल ने बिजली-पानी के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को ठगा है। बिजली-पानी के बिना लोगों क‌ि जीना दुश्वार हो गया है यह सब केजरीवाल सरकार के इस्तीफे का ही नतीजा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता के गुस्से का ही परिणाम है कि वह केजरीवाल पर हमले कर रही है।

हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल नरेंद्र मोदी को हराने के लिए अपराधी मुख्तार अंसारी से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा। जनता ने इसे सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन

'दिल्ली में फिर बनेगी AAP की सरकार'

bjp delhi chief harshvardhan attacks on arvind kejriwal

उधर, आम आदमी पार्टी ने भी एक बार फिर कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा है। AAP ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पार्टियों से दिल्ली में सरकार बनाने के बारे में पूछा था, लेकिन दोनों ने ही गोलमोल जवाब दिया।

कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कांग्रेस व भाजपा ने विधान सभा को निलंबित करने और दोबारा चुनाव न कराने को सही साबित करने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि आपसी मिलीभगत से कांग्रेस और भाजपा दिल्ली को चुनी हुई सरकार से महरूम करना चाहती है।

इसकी वजह यह है कि दोनों को पक्का यकीन हो गया है कि नए चुनाव में AAP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसी डर से दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव से भाग रही हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed