फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Declares Second List Of Candidates For Lok Sabha Election 2024

BJP Candidate List: दिल्ली-NCR की इन चार सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, जानें किसे बनाया है उम्मीदवार

Wed, 13 Mar 2024 08:01 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का एलान हुआ है। इनमें से दिल्ली-एनसीआर की चार सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों से पर्दा उठा लिया है।

विज्ञापन
BJP Declares Second List Of Candidates For Lok Sabha Election 2024
BJP Candidate List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का एलान हुआ है। इनमें से दिल्ली-एनसीआर की चार सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों से पर्दा उठा लिया है। एनसीआर की दो सीटों में हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को लोकसभा चुनाव में उतारा है। 

कौन हैं पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद गौतम गंभीर की सीट पूर्वी दिल्ली से इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। जो दिल्ली भाजपा के महासचिव है। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं।  अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बी.एससी की और एलएलबी भी की है। साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed