आतिशी के दावे पर BJP का पलटवार: 'हमारे यहां आतिशी के लिए वैकेंसी नहीं, हम उन्हें लेकर सिरदर्दी नहीं ले सकते'
आतिशी ने अपने दावे में कहा था कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार करते हुए कहा कि 'हमारे यहां आतिशी जैसी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है'।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी से संपर्क साधा है। उनको बोला है कि आतिशी को अपना करियर बचा के रखना है तो वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाएं। उनके इस दावे पर भाजपा ने भी पलटवार किया।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता आतिशी के बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमारे यहां आतिशी जैसी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं है...ऐसे समय जब शराब घोटाले में सारी आम आदमी पार्टी फंसी हुई है, ऐसे समय उन्हें अपने यहां लेकर क्या हमें सिरदर्दी लेनी है..." pic.twitter.com/eUTLllYJpy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
आतिशी ने आगे कहा है कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी को बोला है कि भाजपा में शामिल हो जाएं, अन्यथा उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। इस कड़ी में उनके साथ-साथ सौरव भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके घरों पर भी रेड की जाएगी और फिर समन भेज कर तलब किया जाएगा। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।