केजरीवाल को ममता बनर्जी ने दिया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी को दिल्ली में चुनाव हैं और मेरी आप सब से गुजारिश है कि सभी आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करें।
इस अपील के साथ ही ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि देश कि विकास के लिए आज देश को आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
बता दें कि दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं जहां बंगाली भाषी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और इस अपील का उन पर असर हो सकता है। ग्रेटर कैलाश भी ऐसे ही इलाकों में से एक हैं जहां कांग्रेस ने राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
केजरीवाल के दो बड़े फैसलों उठाया सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर से लोगों को अपनी योजना के बारे में बताया।
प्रेस कांफेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में हमारे चुनावी अभियान के दो स्पष्ट लक्ष्य रहे हैं। स्थिर सरकार और सुशासन।
हालांकि इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम जब यह कह रहे हैं कि हम स्थिर सरकार के साथ सुशासन देंगे तो हम ऐसा करके दिखाएंगे। कुर्सी छोड़कर भागेंगे नहीं।
इस मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने तीन साल के राजनीतिक जीवन में दो बड़े फैसले किए।
हम राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में नहीं फंसना चाहते
उनका पहला फैसला किया था कि दिल्ली में सरकार बनाएंगे और 49 दिन में ही सरकार छोड़ कर भाग गए और जनता में जाकर कहा कि उनसे गलती हो गई है उन्हें माफ कर दें।
इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहां भी उन्हें हार का सामना करना पडा। जिस आदमी में अपने राजनीतिक जीवन में बार बार गलत फैसले लिए हों उसे आप दिल्ली की सत्ता कैसे सौंप सकते हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह व्यक्तिगत हमले करने की राजनीति में नहीं फंसना चाहते। राजनीति में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता होती है और हम इसका सम्मान करते हैं।
'नए ढंग से आप ने बनाया घोषणा पत्र'
भारतीय जनता पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने चुनावी अभियान के आखिरी दिन प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार दिल्ली की जनता को अपने वादों के बारे में बताया।
आप नेता आशुतोष ने कहा कि इस बार हमने राजनीति में नई शुरुआत की है। दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप की जगह हमने सकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है जिसे लोगों ने पसंद किया है।
इस मौके पर आप नेता आशीष खेतान ने कहा कि हमने राजीति में घोषणा पत्र बनाने के एक नए तरीके की शुरुआत की। आप का घोषणा पत्र किसी एक कमरे में बैठकर एक्सपर्ट ने नहीं किया है बल्कि इसे दिल्ली की जनता ने बनाया है।
हमने दिल्ली के हर वर्ग के लोगों के साथ दिल्ली डॉयलॉग किया और उनसे पूछा कि चुनी हुई सरकार से वह क्या अपेक्षा करते हैं उसके बारे में वह खुद बताएं। दिल्ली के युवा, महिला, गरीब और ग्रामीण तक से आम आदमी पार्टी ने बात की और उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को अपने घोषणा पत्र में जगह दी।