फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and congress councillors meet against najeeb jung

बीजेपी के साथ मिली कांग्रेस, उठा विरोध का सुर

Tue, 20 May 2014 08:32 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
bjp and congress councillors meet against najeeb jung

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले ही उसके पार्षदों के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से ही दो-दो हाथ करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में उपराज्यपाल के निर्देश पर राजधानी में शुरू हुई सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भाजपा पार्षद एकजुट हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सीलिंग कार्रवाई बंद कराने के लिए वे जल्दी ही उपराज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को भी कार्रवाई जल्द रोकने को कहा।

‌कांग्रेस ने भी किया प्रस्ताव का समर्थन

bjp and congress councillors meet against najeeb jung

इस संबंध में उन्होंने एक प्रस्ताव पास किया। डिप्टी मेयर की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव का स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने अनुमोदन किया। कांग्रेस के पार्षदों ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

विपक्ष के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि भाजपा सीलिंग व तोड़फोड़ के मसले पर नगर निगम की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन वह सीलिंग कार्रवाई रोकने में शुरू से ही नाकाम रही है।

उनके शासन में सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई बदस्तूर जारी है। उन्हें नगर निगम की सत्ता से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने किया बड़ा बदलाव

bjp and congress councillors meet against najeeb jung

भाजपा ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बदल दिया।

पार्टी ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष को बदलने का फैसला किया है। हालांकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

भाजपा ने बीबी त्यागी को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति का अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर ऊषा शास्त्री को समिति का उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। त्यागी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

विज्ञापन

पार्टी में उठी विरोध की आवाज

bjp and congress councillors meet against najeeb jung

त्यागी फिलहाल वह सदन के नेता हैं। अब उनकी जगह पूर्व मेयर नारायण दूबे को सदन का नेता बनाया जाएगा।

वहीं पार्टी अभी तक ग्रामीण समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के नाम तय नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक कई पार्षदों ने इस समिति की कमान संभालने से इनकार कर दिया है।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस फैसले से कई पार्षदों में रोष है। कुछ पार्षदों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन से मिलकर इस बाबत अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। दूसरी ओर भाजपा ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के लिए पंकज कुमार का नामांकन दाखिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed