{"_id":"5db8fdc88ebc3e013202b4f7","slug":"bjp-and-aap-attack-each-other-on-delhi-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के प्रदूषण पर गरमाई सियासत, भाजपा और आप में सियासी वॉर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के प्रदूषण पर गरमाई सियासत, भाजपा और आप में सियासी वॉर
Wed, 30 Oct 2019 08:34 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) इसकी वजह पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में हुई बढ़ोतरी को बता रही है। वहीं, भाजपा इसके लिए दिल्ली सरकार की नाकामी बता रही है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने के मामले बढ़ गए हैं। इससे दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है।
पांडेय ने अपील की कि दिल्लीवालों की सांस के लिए राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हर पार्टी को आगे आना चाहिए। दूसरी तरफ आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार समेत पंजाब और हरियाणा की सरकारें जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं करती, अकेले दिल्ली प्रदूषण की समस्या से नहीं लड़ सकती।
विज्ञापन
दिलीप पांडेय के मुताबिक, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल 27 अक्तूबर तक 9,600 पराली के जलने की घटनाएं दर्ज की गईं। इस साल यह आंकड़ा 12,027 हो गया है। पंजाब और हरियाणा में कम से कम 400 मिलियन की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्तूबर तक पराली जलने की घटनाएं राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण में एक प्रमुख कारण है।

पंजाब-हरियाणा उठाए सख्त कदम : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर प्रदूषण कम करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन पराली के धुएं से दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। केजरीवाल ने पंजाब व हरियाणा सरकार से अपील की है कि वे प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं।
भाजपा ने दिल्ली सरकार पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक लेवल को पार कर दिल्ली की सांसों पर भारी पड़ रहा है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल लेजर शो में मस्त हैं। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए अभी तक कोई एक्शन प्लान नहीं तैयार कर सकी है। अपनी जिम्मेदारी को टालने के लिए पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने के मामले का उछाला जा रहा है।