फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and aam aadmi party's victory plan

ये है भाजपा और 'आप' का विक्ट्री प्लान

Wed, 05 Nov 2014 01:45 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
bjp and aam aadmi party's victory plan

एमसीडी की कमियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगी। पार्टी रणनीतिकार इस जुगत में लग गए हैं कि जिस तरह के मोदी के नाम पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा रहा है ठीक इसी तरह केंद्र सरकार की नीतियों को ही चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया जाए।

विज्ञापन


विपक्षियों पर हमला करने के बजाए दिल्ली की जनता को विकास का सब्जबाग दिखाया जाए। इस तरह से एमसीडी की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों केंद्र सरकार की नीतियों के चलते भी आकर्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि दिल्ली चुनाव में मोदी के विकास मॉडल को ही जनता के सामने पेश किया जाए। क्योंकि दिल्ली में भाजपा की सरकार रही नहीं है, लिहाजा उपलब्धि के नाम पर कुछ भी गिनाने को नहीं है। जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी कई उपलब्धियों को लेकर आम जनता के बीच में जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों से लुभाएगी भाजपा

bjp and aam aadmi party's victory plan

रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव के दौरान यह भी आश्वासन दिया जाएगा कि अब दिल्ली में पानी की किल्लत गर्मी के दिनों में नहीं होगी। यह बताया जाएगा कि हरियाणा की पूर्व हुडडा सरकार की वजह से दिल्ली में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी अब हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को मिलने वाले पानी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी।

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर आग्रह करेंगे कि केंद्र सरकार की उस योजना से सबसे पहले दिल्ली वालों को लाभान्वित करें जिसमें यह कहा गया है कि 2022 तक देश की हर जनता के सिर पर छत होगी। यानी आवास की समस्या से जूझ रही दिल्ली की जनता को सबसे पहले आशियाना मिल सके।   

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आगामी चुनाव विश्वास पर लड़ा जाएगा। अरविंद केजरीवाल पर लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। केंद्र में मोदी सरकार पर दिल्ली वालों का भी विश्वास है। केंद्र की नीतियों से दिल्ली की जनता को अवगत कराया जाएगा। दिल्ली एमसीडी अब बेहतर तरीके से काम कर रही है।

ये है AAP का चुनावी नारा

bjp and aam aadmi party's victory plan

चुनाव की सुगबुगाहट के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 49 दिनों के अपनी सरकार के कामों व भ्रष्टाचारमुक्त दिल्ली के वादे के साथ चुनावी समर में उतरेगी।

केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर दिल्लीवासियों को आठ महीने से धोखा देने का आरोप भी लगाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते चुनाव में आंदोलन से निकली आप पर दिल्लीवासियों से भरोसा किया था। न सिर्फ पार्टी की सरकार आम लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी, बल्कि ढेरों प्रलोभनों के बाद भी आप विधायक लालच में नहीं आए।

देश में ऐसा पहली पहली बार हुआ कि कोई पार्टी नहीं टूटी। वहीं, आप की सरकार में भ्रष्टाचार खत्म होने के साथ महंगाई भी कम हुई थी। फिर, बिजली-पानी, सीएनजी समेत दूसरी रोजाना जरूरतों के दाम भी घटे थे।

केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

bjp and aam aadmi party's victory plan

केजरीवाल ने बताया कि आप की सरकार जाने के बाद पिछले आठ महीने से आम लोग परेशान हैं। इस बीच बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, पुलिसवालों को मारा जा रहा है और महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन पहले कांग्रेस और पिछले चार महीनों से भाजपा चुनाव से भाग रही है।

सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद मजबूरन विधानसभा भंग करने का फैसला किया गया। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि 45 सीटें जीतकर इस बार उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कुछ जगहों पर भाजपा दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन स्थानीय निवासियों ने आपसी सौहार्द्र का परिचय दिया है। केजरीवाल का दावा है कि पार्टी हर विधानसभा में एक अमन कमेटी बनाएगी। इसमें हर धर्म के सम्मानित लोग शामिल होंगे।

अगर किसी इलाके में तनाव फैलता है तो कमेटी इसे खत्म करने की कोशिश करेगी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1984 के दंगों में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने फैसला वापस ले लिया है। केजरीवाल ने मांग की है कि पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए एसआईटी गठन की अधिसूचना जारी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed