{"_id":"5e3f52698ebc3ee5fa05cf59","slug":"bjp-aap-tweet-attack-on-kejriwal-visiting-hanuman-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने पर भाजपा-आप में ट्वीट वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाने पर भाजपा-आप में ट्वीट वार
Sun, 09 Feb 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जहां राजधानी में मतदान चलता रहा, वहीं दूसरी ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच हनुमान मंदिर में जूता उतारने पर बहस छिड़ गई।
विज्ञापन
मतदान से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। भाजपा ने कहा, सीएम ने जिन हाथों से अपने जूते उतारे थे उन्हीं से भगवान की पूजा की। उन्होंने हाथ साफ नहीं किए थे। सोशल मीडिया पर आप और भाजपा दोनों ही अलग-अलग वीडियो पोस्ट कर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए। एक हाथ से जूता उतार कर, उसी हाथ से माला लेकर क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है।
विज्ञापन
इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है भाजपा? इससे ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान हो ही नहीं सकता। अब भी आप उसी युग में हैं, जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था। श्री राम भी अब भाजपा को नहीं बचा सकते।
संजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा, अरविंद केजरीवाल को अछूत मानती है। मनोज तिवारी कह रहे हैं, केजरीवाल ने हनुमान जी की पूजा करके उन्हें अशुद्ध कर दिया है, उनको धोना पड़ा। केजरीवाल से इतनी नफरत और घृणा क्यों? दिल्ली की जनता से अपील है आपके बेटे केजरीवाल को अछूत मानने वाली भाजपा को जवाब दें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, जब से मैंने एक टीवी चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक़ उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे वहां जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।