{"_id":"585e92474f1c1b3d77e39ec0","slug":"bird-watching-festival-telescope-sighted-bird","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड वाचिंग फेस्टिवल : टेलीस्कोप से देखे पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड वाचिंग फेस्टिवल : टेलीस्कोप से देखे पक्षी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
bird watching festival
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल हुआ। इसमें इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने वन विभाग हरियाणा द्वारा संगठित महिला स्वयं सहायता समूह निर्मित उत्पादों को देखा।
विज्ञापन
इसके बाद वन मंत्री ने पार्क में मौजूद अधिकारियों की टीम के साथ भ्रमण किया। पार्क में टेलीस्कोप के माध्यम से पक्षियों को भी नरबीर ने देखा। मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी में कार्यरत वाइल्ड लाइफ वैज्ञानिक पूर्वाशा बनर्जी ने मंत्री को प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
नरबीर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। साउथ सर्कल के कंजरवेटर एमडी सिन्हा ने कहा कि भावी पीढ़ी के भविष्य को संरक्षित करने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल के दौरान प्रदेश के करीब 11 जिलों के विद्यार्थियों ने पक्षियों के बारे में जानकारी ली। सभी ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क का भ्रमण किया।