फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bird Watching Festival: Telescope sighted bird

बर्ड वाचिंग फेस्टिवल : टेलीस्कोप से देखे पक्षी

Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bird Watching Festival: Telescope sighted bird
bird watching festival - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल हुआ। इसमें इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने वन विभाग हरियाणा द्वारा संगठित महिला स्वयं सहायता समूह निर्मित उत्पादों को देखा।

विज्ञापन


इसके बाद वन मंत्री ने पार्क में मौजूद अधिकारियों की टीम के साथ भ्रमण किया। पार्क में टेलीस्कोप के माध्यम से पक्षियों को भी नरबीर ने देखा। मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी में कार्यरत वाइल्ड लाइफ  वैज्ञानिक पूर्वाशा बनर्जी ने मंत्री को प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


  नरबीर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। साउथ  सर्कल के कंजरवेटर एमडी सिन्हा ने कहा कि भावी पीढ़ी के भविष्य को संरक्षित करने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल के दौरान प्रदेश के करीब 11 जिलों के विद्यार्थियों ने पक्षियों के बारे में जानकारी ली। सभी ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क का भ्रमण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed