फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Biometric attendance in schools will, will not excuse.

स्कूलों में लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी, नहीं चलेगा बहाना

Thu, 31 Dec 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance in schools will, will not excuse.

नया साल में लेट लतीफ शिक्षकों पर अंकुश लग सकता है। बायोमैट्रिक मशीन सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रात: 9:15 बजे पर स्वत: बंद  हो जाएगी, जिससे शिक्षक की हाजिरी मुख्यालय में दर्ज हो जाएगी।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में शिक्षक को हर हाल पर 9:00 बजे तक स्कूल पहुंचना ही होगा। नए साल में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की हाजिरी बायोमैट्रिक सिस्टम से लगवाने के लिए हर स्कूल में मशीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल मुखियाओं से 25 दिसंबर तक बायोमैट्रिक मशीनों को दुरुस्त कर रिपोर्ट देने को कहा था। ताकि एक जनवरी से हाजिरी लगनी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय को मिली रिपोर्ट पर शिक्षा अधिकारियों ने संतुष्टि जताते हुए एक जनवरी से सिस्टम को भी लागू कर दिया है। यहां बता दें प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की लेट लतीफी पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया है।

इन मशीनों को इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा निदेशालय से जोडने का भी काम चल रहा है। बायोमैट्रिक सिस्टम को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी स्कूल हेड मास्टर की होगी।

यदि कोई शिकायत मिली तो हेड को 2500 रुपये जुर्माना लगेगा। साथ में उससे स्पष्टीकरण भी देना होगा। इस मशीन के जरिए सभी अनुबंध व नियमित कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी।


देरी हुई तो कटेगा वेतन
-
सभी स्कूल इंचार्जों को भेजे गए आदेश में शिक्षकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि देरी हुई तो शिक्षक के वेतन से पैसा कटेगा।
शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षकों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचने की हिदायत दी है।

यदि अध्यापक तीन दिन लगातार 5 मिनट से ज्यादा देरी से पहुंचेगा तो शिक्षक का एक दिन का वेतन और 10 मिनट देरी से पहुंचने वाले शिक्षक का आधा दिन का वेतन काटने का नियम है। शिक्षा निदेशालय हर महीने स्कूल इंचार्जों को ई मेल द्वारा शिक्षकों की वेतन संबंधित जानकारी प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed