फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Biometric attendance angry staff performance

बायोमेट्रिक हाजिरी से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance angry staff performance
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

निगम कार्यालय में सैकड़ों कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर बॉयोमेट्रिक हाजिरी का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद निगम कर्मियों ने कार्यकारी अभियंता रमन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई निगम कर्मचारी संघ के प्रधान टेकचंद सौरोत ने की। 

विज्ञापन


निगम कर्मियों का कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन ने उन्हें परेशान कर दिया है। यह अक्सर खराब रहती है। इसके कारण उन्हें हाजिरी लगाने में दिक्कत होती है। कई बार उन्हें काम बीच में छोड़ कर कार्यालय हाजिरी लगाने आना पड़ता है। मशीन खराब होने के कारण उनकी हाजिरी लग भी रही है या नहीं, यह पता नहीं चल पाता। 
विज्ञापन


इसके कारण उनका वेतन कटने की संभावना बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त के नाम कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हनीफ, जगदीश, कंवर, रामप्रसाद, रतन सिंह, चंद्रपाल, नानक, हेम दत्त शर्मा सहित अनेक निगम कर्मचारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed