{"_id":"56fe76434f1c1b6d20f00105","slug":"bio-metric-attendance-opposed-by-safaikarmi-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि आगामी छह अप्रैल को निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की विशाल सभा आयोजित कर खराब बायोमैट्रिक मशीन व ठेकेदारी में भर्ती के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने और मंच का संचालन सचिव सोमपाल झिझोटिया ने किया। बालगुहेर ने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न करके कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभा में श्रीनंद ढकोलिया, रघुबीर चौटाला, दीपक तंवर, देवेन्द्र, बल्लू, कृष्ण चिन्डालिया, सुखबीर मौर्या, सुदेश उज्जनीवाल आदि उपस्थित रहे।