{"_id":"1413b79f43ea5942c330d4d1a4560bbf","slug":"bikers-murder-a-man-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लुटेरों ने मदद करने वाले की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लुटेरों ने मदद करने वाले की ले ली जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक लूट कर भागे बदमाशों ने एक और व्यक्ति के साथ लूटपाट का प्रयास किया। व्यक्ति के चिल्लाने पर मदद को आए युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकूबाजी में लूट का शिकार हुआ व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
सूर्या विहार पार्ट-3 सेहतपुर कॉलोनी में लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कॉलोनी का गणेश और उसका इस्माइलपुर निवासी दोस्त शामिल थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गणेश बाइक से दोस्त को उसके घर छोड़ने गया था। रात करीब दस बजे वह लौट रहा था।
नवीन नगर चौक पर तीन लड़कों ने सड़क पर खड़े होकर उसकी बाइक रुकवा ली। तमंचा और चाकू लगा कर तीनों उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
लूट की बाइक के साथ तीनों ओम एंक्लेव पार्ट-2 पहुंचे। घर लौट रहे एंक्लेव निवासी त्रिवेणी कुमार को रोक तीनों ने चाकू लगाकर उसकी जेब में रखी नगदी निकालनी शुरू कर दी। कॉलोनी का ही मामला होने की वजह से त्रिवेणी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर त्रिवेणी का पड़ोसी धनेश बाहर आ गया। उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। महत्वपूर्ण अंगों में चाकू लगने से लहूलुहान धनेश जमीन पर गिर पड़ा।
चाकूबाजी में त्रिवेणी भी घायल हो गया। इससे पहले कॉलोनी के और लोग इकट्ठा होते बदमाश बाइक पर सवार हो फरार हो गए। गंभीर हालत में धनेश को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने त्रिवेणी का उपचार और मेडिकल परीक्षण बीके अस्पताल में करवाया। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
तो न होती घटना
फरीदाबाद। अगर सराय ख्वाजा पुलिस मंगलवार रात मुस्तैद होती तो शायद लूट और हत्या की घटना नहीं होतीं। मालूम हो कि दिल्ली बॉर्डर इलाका होने की वजह से नवीन नगर चौकी क्षेत्र वैसे भी संवेदनशील माना जाता है।
दिल्ली में अपराध करने के बाद बदमाश यहां शरण लेते हैं इसी तरह यहां अपराध करने के बाद दिल्ली चले जाते हैं। एक सप्ताह पहले नवीन नगर चौकी क्षेत्र से आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर हत्या करने के बाद उसका शव दिल्ली के जैतपुर थानाक्षेत्र में फेंका गया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक संवेदनशील होने के बावजूद पुलिस न तो यहां रात में गश्त करती है और न ही प्रमुख जगहों पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है। गश्त और ड्यूटी न होने की वजह से ही आए दिन वारदात हो रही हैं। डीसीपी सेंट्रल फूल कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी।