{"_id":"66891c2c31148b38e308d957","slug":"bike-riding-miscreants-looted-gold-chain-from-a-woman-in-broad-daylight-in-ghaziabad-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटी सोने की चेन, रिश्तेदारी से घर लौट रही थी सविता; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटी सोने की चेन, रिश्तेदारी से घर लौट रही थी सविता; Video
Sat, 06 Jul 2024 04:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:26 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले में एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने चेन स्नेचिंग का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में रहने वाली सविता से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। वह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूर पहले ही दो बदमाशों ने पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना में चेन खींचने के दौरान वह सड़क पर गिर गईं। उनके पति ने इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के सीसीटीवी फुटेज अपलोड करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। उनके पति ध्यान सिंह की तरफ से चेन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन