{"_id":"5d8502428ebc3e93bc199ae7","slug":"bike-ambulance-facility-will-be-available-in-entire-delhi-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दिल्ली में मिलेगी बाइक एंबुलेंस की सुविधा, ऑक्सीजन से लेकर तमाम सुविधाओं से होगी लेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी दिल्ली में मिलेगी बाइक एंबुलेंस की सुविधा, ऑक्सीजन से लेकर तमाम सुविधाओं से होगी लेस
Fri, 20 Sep 2019 10:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली में बाइक एंबुलेंस के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार इसे पूरी दिल्ली में लागू करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
बाइक एंबुलेंस से पूर्वी दिल्ली में अब तक 700 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। इनमें से 100 से ज्यादा मरीजों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा का लाभ भी मिला है। इसी साल फरवरी में 16 बाइक एंबुलेंस के साथ यह सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार बाइक एंबुलेंस सेवा को विस्तार देने जा रही है। इस पायलट प्रोजेक्ट के काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले इलाकों से पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में करीब 60 फीसदी जनता रहती है। यहां ज्यादातर संकरी गलियां होने से सामान्य एंबुलेंस का पहुंचना काफी मुश्किल होता है।
इस समस्या को देखते हुए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। इन बाइक एंबुलेंस की खासियत है कि ये एंबुलेंस के आने तक रोगी को स्टेबलाइज करने में मदद करती है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक भी पहुंचाती हैं।
इस एंबुलेंस में पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट एड किट व ड्रेसिंग सामग्री, एयर स्प्लिंट, फोल्डेबल ट्रांसफर शीट, ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, जीपीएस डिवाइस, कम्यूनिकेशन डिवाइस, हार्ट अटैक चेकिंग मशीन इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं।