{"_id":"57bb4afd4f1c1b6138d4f5bc","slug":"big-traffic-jam-because-og-csc-t-polint-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSC तिराहा बंद होने पर लगा भीषण जाम , चालकों को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CSC तिराहा बंद होने पर लगा भीषण जाम , चालकों को करनी पड़ी मशक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूरा से लेबर चौक के बीच पुलिया निर्माण कार्य की वजह से सीएससी तिराहा और लेबर चौक ओर जाने वाला कैरेज बंद कर दिया गया। कैरेज बंद होने से सोमवार सुबह के पीक आवर में कई सेक्टरों में भारी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
वाहन चालक घंटों जाम से जूझते रहे। अगले 15 दिन तक सड़क को बंद किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए बताया गया था कि सीएससी तिराहा बंद होगा।
विज्ञापन
वहीं, मामूरा से लेबर चौक का आने-जाने का रास्ता खुला रहेगा। लेकिन रविवार रात में ही मामूरा चौराहे से कुछ आगे अमर उजाला कार्यालय के पास लेबर चौक जाने वाला पूरा कैरेज बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
कैरेज बंद होने की वजह से सोमवार के पीक आवर में अफरा तफरी मच गई। मामूरा चौक की ओर से लेबर चौक जाने वाले वाहन चालकों को अमर उजाला कार्यालय के आगे वाले कट से दायें मोड़ कर सेक्टर-62 के डी पार्क की ओर भेजा जा रहा था।
इस दौरान लेबर चौक की ओर से आने वाले वाहनों को रोक कर रखा गया था।यही नहीं सेक्टर-58 थाने की ओर जाने वाले वाहनों को अमर उजाला कट से बायें मोड़कर सेक्टर-59 के भीतर भेजा रहा था।
इस वजह से सेक्टर-58 व 59 में भीषण जाम लग गया। आलम यह रहा कि कई कार्यालयों के लोगों को अपने वाहन कहीं और छोड़कर पैदल आना पड़ा। जाम का आलम यह रहा कि सेक्टर-58 थाने तक वाहनों का रेला फंसा रहा। इसी तरह से दूसरी ओर मामूरा चौक से आगे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।