फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big accident at Kalkaji temple on the first day of Navratri

KalkaJi Temple: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, करंट फैलने के बाद मची भगदड़; छात्र की मौत... आठ घायल

Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
सार

दिल्ली के सबसे प्राचीन कालकाजी मंदिर में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो चुकी है और आट लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Big accident at Kalkaji temple on the first day of Navratri
कालकाजी मंदिर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कालकाजी में स्थित कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के उपर बिजली का तार टूटकर से गिरने से बुधवार देर रात भगदड़ मच गई। बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से गाजियाबाद के एक छात्र मयंक की मौत हो गई। वहीं भगदड़ मचने से आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग व एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे के वक्त मंदिर प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर में दर्शन लोगों के लिए बंद कर दिए गए। बिजली के तार में दौड़ रहे करंट को बंद कर दिया गया था। हालांकि देर रात तार को ठीक कर बिजली को शुरू कर दिया था और श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दे दी गई थी। कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नवरात्रे शुरू होने से बृहस्पतिवार को कालकाजी मंदिर में नवरात्र पर्व की शुरूआत हुई है। ऐसे में मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर प्रशासन ने मंदिर में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की थी। इसी व्यवस्था के दौरान मंदिर और परिसर को मंदिर प्रशासन की ओर से सजाया गया है। मंदिर के सभी रास्तों पर हैलोजन लाइट लगाई गई है। बुधवार रात जब श्रद्धालु दर्शन के लिए लोटस टेम्पल और राम प्याऊ के बीच लगी लाइन में खड़े थे तभी हैलोजन लाइट का तार टूट कर लाइन के उपर गिर गया। तार लोहे की ग्रील पर गिरा था, जिसके चलते लाइन में लगे सात श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बुधवार रात करीब 12.40 बजे सूचना मिली कि कुछ श्रद्धालु रामप्याऊ और लोटस मंदिर के संगम स्थल पर बिजली के तार के संपर्क में आ गए और घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीसीआर वैन और ईआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच करने पर पता चला कि नवरात्रि के दौरान हैलोजन लाइट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बिजली का तार टूट गया था और लोहे की रेलिंग के संपर्क में आ गया था।

मच गई थी भगदड़
हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग मंदिर परिसर से बाहर की ओर भागने लगे। मंदिर के सेवादारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मंदिर में बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद मंदिर के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर बिजली की तार को हटाया। इसके बाद भगदड़ बंद हुई। मौके पर तुरंत पुलिस टीम और बीएसईएस के कर्मचारी पहुंचे। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एच. नंबर 187, गली नंबर 4, ब्लूम पब्लिक स्कूल के पीछे तिगरी गोल चक्कर, बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी, बहरामपुर थाना, गाजियाबाद यूपी निवासी मयंक पुत्र राम कुमार शर्मा की मौत हो गई है। हादसे की जांच के लिए बीएसईएस कर्मचारियों और एफएसएल और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था
मृतक छात्र मयंक ग्रीनफील्ड अकादमी, नोएडा में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। मृतक का 1 भाई और 2 बहनें हैं। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आया था। पुलिस सभी घायलों की हालत खतरें से बाहर बता रही है। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed