फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhushan-yadav putting large money in social media campaign against kejriwal

AAP महिला नेता ने लगाया प्रशांत-योगेंद्र पर बड़ा आरोप

Sat, 21 Mar 2015 06:07 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bhushan-yadav putting large money in social media campaign against kejriwal

आम आदमी पार्टी में पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिशों के बीच पार्टी की एक वरिष्ठ नेता ने योगेंद्र यादव, शांति भूषण और प्रशांत भूषण पर बेहद गंभीर आरोप लगाकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने इन तीनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सभी मिलकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए एक नई जंग छेड़ने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह दावा पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य वंदना सिंह ने किया है। उनका कहना है कि अगले हफ्ते होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले 'आवाम' से उन्हें कई ईमेल, फोन और संदेश आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल के खिलाफ चलने वाला है सबसे बुरा सोशल मीडिया कैंपेन'

Bhushan-yadav putting large money in social media campaign against kejriwal

वंदना ने ट्वीट किया है कि यादव और भूषण परिवार के पिता-पुत्र की तिकड़ी अभी चल रहे सो‌शल ‌मीडिया, ईमेल-एसएमएस अभियान पर काफी पैसे खर्च कर रही है। आने वाले समय में हम केजरीवाल के खिलाफ सबसे बुरे सोशल मीडिया कैंपेन का सामना करने वाले हैं।'




इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें रोज तीन से चार फोन आए हैं क्योंकि वह भी राष्ट्रीय परिषद की सदस्य हैं। वह लिखती हैं कि 'इस सबके पीछे आवाम के लोग हैं? और योगेंद्र यादव इसको बढ़ावा दे रहे हैं। क्यों?'


उन्होंने कहा, कुछ नकली बुद्धिजीवियों ने आप कार्यकर्ताओं को भ्रमित किया है। आंसू देखने पर कार्यकर्ता भावुक जरूर हो सकते हैं लेकिन वे पीछे से वार करने वालों को सबक भी सिखा सकते हैं। जब वंदना से इस पूरे मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये उनकी अपनी राय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed