फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhojpuri actress tampered in Noida

नोएडा में भोजपुरी एक्ट्रेस से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ आरोपियों ने कई जगह दांत से काटा

Sun, 09 Sep 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress tampered in Noida
MP Rape

शहर के सेक्टर-43 में भोजपुरी फिल्मों की एक कलाकार से 3 युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए। घटना शनिवार सुबह उस समय हुई, जब पीड़िता सैर कर रही थी। पीड़िता अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूर्वी यूपी निवासी एक युवती भोजपुरी फिल्मों में काम करती है। वह अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई है। शनिवार सुबह वह सदरपुर कॉलोनी के पास से गुजर रही थी। जब वह सेक्टर-43 की ओर बढ़ी, तो उसी समय तीन युवक उसके पास आ गए और अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचने का प्रयास किया, मगर उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे और कपड़े तक फाड़ दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता के शरीर पर दांत से काटा भी। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि युवती के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नोएडा को अच्छा शहर मानती थी, मगर सुबह इस तरह की घटना हुई है, जो उसके दिमाग से निकल नहीं रही है। यहां पर महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं हैं। -पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed