फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhima Koregaon Violence: Pune Police to Arrested for Investigation Sudha Bhardwaj

भीमा कोरेगांव हिंसा: सुधा भारद्वाज से पूछताछ के बाद पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 27 Oct 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon Violence: Pune Police to Arrested for Investigation Sudha Bhardwaj
sudha bhardwaj - फोटो : amar ujala

एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज से भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को पुणे पुलिस फरीदाबाद पहुंची। पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले सूरजकुंड डिस्पेन्सरी में उनका मेडिकल करवाया और फिर आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली के लिए पुलिस रवाना हो गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले 28 अगस्त से सुधा भारद्वाज घर में नजरबंद थी। उनके साथ घर में कई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। पुणे पुलिस के साथ मौके पर फरीदाबाद पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन


सुधा भारद्वाज को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें जिला अदालत में पेश कर पुणे ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, मगर उनके वकीलों द्वारा हाईकोर्ट में लगाई याचिका पर सुधा को घर में ही नजरबंद किया गया है। देश भर में गिरफ्तार किए गए लोगों का मामला बुधवार को जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो सुप्रीम कोर्ट ने सभी लोगों को छह सितंबर तक उनके घर में ही हाउस अरेस्ट रखने के आदेश दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर भी कड़ी निगरानी

सुधा के घर में दूध-सब्जियों को भी कड़ी जांच के बाद ही अंदर भेजा जाता था। पुलिस सुधा भारद्वाज को फोन व लैपटॉप आदि का इस्तेमाल नहीं करने दे रही थी। इसके बाद से ही दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर बसे इरोज गार्डन के साउथ एंड अपार्टमेंट में रहने वाली सुधा भारद्वाज के घर में चार महिला पुलिसकर्मियों की गार्द तैनात की गई थी। महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी बदल-बदलकर लगाया जा रहा था।  

बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटा संपर्क
सुधा भारद्वाज के साथ काम करने वाली उनकी एक सहयोगी कृतिका ने बताया था कि नजरबंदी के दौरान पुलिस सुधा भारद्वाज को फोन व लैपटॉप आदि का इस्तेमाल नहीं करने दे रही थी। उनका संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ था। उनके घर में आ रहे सामान की भी जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed