{"_id":"63a4a418b00b54096c0e29b5","slug":"bharat-jodo-yatra-congress-state-president-said-historical-journey-will-be-held-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिल्ली में होगी एतिहासिक यात्रा, जनसैलाब देख घबराई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिल्ली में होगी एतिहासिक यात्रा, जनसैलाब देख घबराई भाजपा
Fri, 23 Dec 2022 12:08 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:08 AM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से शुरू होकर लाल किला तक जाएगी। दो घंटे के विश्राम के लिए यात्रा आश्रम चौक पर रुकेगी और इसके बाद लाल किले के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में एतिहासिक होगी। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, सांप्रदायिकता, तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। अब यह यात्रा जनसैलाब का रूप ले चुकी है। यात्रा को सभी राज्यों की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
24 दिसंबर की सुबह छह बजे हरियाणा से सटे दिल्ली के बदरपुर बार्डर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार को सौपेंगे। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से शुरू होकर लाल किला तक जाएगी। दो घंटे के विश्राम के लिए यात्रा आश्रम चौक पर रुकेगी और इसके बाद लाल किले के लिए रवाना होगी। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं तो कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में झंडे और बैनर बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में राजनीति से ऊपर उठकर नए आयाम स्थापित करते हुए देशवासियों को साथ जोड़ने की राहुल गांधी की पहल है। यात्रा से पूरे देश में जहां एकता, अखंडता और देशवासियों को जोड़ने का काम हो रहा है तो दूसरी तरफ भाजपा यात्रा से जुड़ते जनसैलाब से बुरी तरह घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही भाजपा की तरफ से यात्रा को रोकने की नाकाम कोशिश की जा रही है, लेकिन जनसमर्थन के कारण भाजपा किसी भी प्रदेश में अभी तक यात्रा को कमजोर नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का युवा वर्ग राहुल गांधी के साथ यात्रा से जुड़ रहा है।
विज्ञापन
शाम 4.30 बजे लाल किला पर होगा यात्रा का समापन
अनिल कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम 4.30 बजे भारत जोड़ो यात्रा का लाल किला पर समापन होगा। इसके बाद राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं के साथ शांति वन, शक्ति स्थल, वीर भूमि और राजघाट पर जाकर देश की दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।