{"_id":"5fcfa25c8ebc3ecfc21d2015","slug":"bharat-bandh-delhi-conditions-remain-normal-amid-tight-security-no-commotion-reported-anywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: कड़ी सुरक्षा के बीच सामान्य रहे दिल्ली के हालात, कहीं कोई हंगामे की सूचना नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: कड़ी सुरक्षा के बीच सामान्य रहे दिल्ली के हालात, कहीं कोई हंगामे की सूचना नहीं...
Tue, 08 Dec 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को देशभर में बुलाए गए भारत बंद के दौरान राजधानी में हालात पूरी तरह सामान्य रहे। राजधानी के सभी बाजार खुले रहे, वहीं सड़कों पर भी आम दिनों की तरहर ट्रैफिक सामान्य रहा। दिनभर दिल्ली पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ बाजारों में गश्त करती रही। राजधानी की सभी सीमाओं पर ड्रोन से हालात पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विशेष आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर सतीश गोलचा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कहीं से भी किसी तरह के हंगामा की कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की ओर से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। चिल्ला, गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पूरी तरह बंद रहे। दोपहर बाद तीन बजे गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
भारत बंद को लेकर किसानों ने राजधानी की सभी सीमाओं को बंद करने की बात की थी। लेकिन कुछ जगहों को छोड़कर बाकी बॉर्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य रहे। दिल्ली पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज, डीएनडी, चिल्ला, न्यू अशोक नगर, नोएडा सेक्टर-11 (मयूर विहार), गाजीपुर (दिल्ली गेट), कौशांबी (आनंद विहार), अप्सरा बॉर्डर, भोपरा बॉर्डर, सिंघु, टिकरी, दिल्ली-गुरुग्राम, ढांसा आदि बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंताजम किए थे।
विज्ञापन
यहां लगातार ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। किसान नेताओं ने सभी से अपील की थी कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा न करें। टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर व चिल्ला बॉर्डर पर किसान थोड़ा उग्र नारेबाजी करते हुए दिखे, लेकिन किसी ने भी शांति भंग नहीं की। संयुक्त आयुक्त, डीसीपी, एसीपी और सभी एसएचओ अपने-अपने इलाकों में गश्त पर रहे। कहीं भी किसी तरह के जोर जबरदस्ती की सूचना नहीं मिली।
भारत बंद के लिए दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। साउथ एक्सटेशन पार्ट-1, पार्ट-2, जीके, लाजपत नगर, डिफेंस कालोनी, कनॉट प्लेस, कोटला मुबारक पुर, सरोजनी नगर व कुछ अन्य बाजारों में आम दिनों की तरह चहल-पहल रही। हालांकि सरोजनी नगर मार्केट के दुकानदारों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किसानों का समर्थन किया। ज्यादातर लोगों का कहना था कि सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।