{"_id":"56f13c164f1c1be757f14d24","slug":"bhagat-singh-garnd-son-will-send-notice-to-shashi-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह के प्रपौत्र थरूर को भेजेंगे कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह के प्रपौत्र थरूर को भेजेंगे कानूनी नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
tharoor
- फोटो : tharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू कैंपस में कांग्रेसी सांसद शशि थरूर की ओर से शहीद भगत सिंह की तुलना जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार से करने के बयान ने तूल पकड़ लिया है। शहीद-ए-आजम के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह संधु ने इसे राष्ट्र का अपमान बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले भगत सिंह की तुलना देश को तोड़ने की बात करने वाले कन्हैया से कतई नहीं की जा सकती है। उन्होंने इसके लिए थरूर को लीगल नोटिस भेजने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
संधू ने कहा कि थरूर ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए शहीद-ए-आजम का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह देश की एकता और अखंडता के लिए लड़े थे। जो व्यक्ति देश के दस टुकड़े करने और तोड़ने की बात करते हैं, उनसे भगत सिंह की तुलना कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्हैया और उनके अन्य साथी देश की व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं करते। भगत सिंह की तुलना उन सैनिकों से की जानी चाहिए जो बॉर्डर पर दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से भी नहीं डरते। थरूर को अपने बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।
संधू ने कहा कि थरूर को भगत सिंह के इतिहास को पढ़ना चाहिए। देश की आजादी में उनके योगदान और संघर्ष के बारे में जानना चाहिए। जब हम भगत सिंह की बात करते हैं तो सबसे पहले राष्ट्रभक्ति की भावना झलकती है।
भगत सिंह का नाम हर जाति और हर धर्म के लोग पसंद करते हैं। जेएनयू में राजनीतिक मंच पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए शशि थरूर ने ऐसा बयान दिया है। जल्द ही इस बारे में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से थरूर को लीगल नोटिस भेजा जाएगा।