फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhadana is not going to defeat: shivcharan sharma

मेरे क्षेत्र से नहीं हारेंगे भड़ाना: शिवचरण लाल शर्मा

Fri, 18 Apr 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 18 Apr 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
bhadana is not going to defeat: shivcharan sharma

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिवचरण लाल शर्मा ने कहा है कि उन्हें टिकट देने के लिए सारी पार्टियां तैयार हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस टिकट के लिए तो खुद मुख्यमंत्री उनके साथ खड़े होंगे। लेकिन उनका टिकट जनता तय करेगी। उनको निर्दलीय जिताने वाली जनता जिस पार्टी से कहेगी उससे लड़ लूंगा। उन पर सांसद भड़ाना द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने भाजपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव में साथ नहीं देने के सांसद अवतार भड़ाना के आरोपों पर शर्मा ने कहा कि अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ उनके क्षेत्र की जनता में जबर्दस्त नाराजगी थी। इसके बावजूद 27 सभाएं करके मैंने उनके लिए वोट मांगे।shivcharan sharma
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि मेरे पास कई बार मुख्यमंत्री का भी फोन आया कि इस सीट को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। इसलिए हमारे परिवार और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लिए काम किया। भड़ाना किसी विधानसभा से हार जाएं लेकिन मेरा दावा है कि वह एनआईटी में नहीं हारेंगे। यह 16 मई को पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि श्रमिकों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 साल करने और न्यूनतम वेतन 8100 रुपये करने के फैसले पर वह कायम हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले ये दोनों काम हो जाएंगे। मैंने सरकार को पहले ही बता दिया है कि 8100 रुपये का फैसला नहीं हो पाने से श्रमिकों में नाराजगी है।


शर्मा ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि नौकरियां सभी जगह के लोगों की लग रही हैं। मैं भी सीएम होता तो अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक तवज्जो देता। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शर्मा ने प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री एसी चौधरी को हराकर एनआईटी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को समर्थन किया और उन्हें पुरस्कार स्वरूप मंत्री की कुर्सी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed